प्रधानमंत्री कौशल विकास
सरकारी योजनाये:-
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यह
New National Skill Development and Entrepreneurship Policy 2015
राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत लायी गई योजना हैं | इसके बारे में कई दिनों से बातचीत की जा रही हैं |
प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग से हुई
मीटिंग के बाद स्किल डेवेलोपमेंट मिशन के तहत प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM
kaushal vikas yojana PMKVY) की घोषणा की | उन्होंने
यह भी कहा कि हमारा देश दुनियाँ में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश हैं | यह बात उन्होंने अपने अमेरिका दौरे में भी कही थी साथ ही उन्होंने कहा था कोई
देश ऐसा नहीं जहाँ भारत का वासी ना हो | हमारा देश पुरे विश्व
में फैला हुआ हैं | जनसँख्या की अधिकता को हमेशा ही देश गरीबी
में उत्तरदायी माना गया हैं लेकिन आज अपने शब्दों में नयी जागरूकता लाते हुए प्रधानमंत्री
मोदी ने इसे ही देश की सबसे प्रबल ताकत कहा हैं |
देश की गरीबी को हटाने मे स्किल डेवेलोपमेंट
मिशन (PM kaushal vikas yojana PMKVY) बहुत सहायक होगा | गरीबो की यह प्रचंड सेना ही इस मुसीबत से बाहर ला सकती हैं | प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश को human resource capital कहा हैं जो कि अपने आप में इस समस्या के समाधान के लिए एक हल हैं |
जिस तरह से चीन एक ग्लोबल मेनीफेकचरिंग फेक्ट्री के रूप में उभर कर सामने
आया|
मोदी ने कहा सबसे पहले हमें दुनियाँ की
सभी आवश्यक्ताओं को लेकर एक मानचित्र बनाना होगा उसके बाद हम उनके अनुसार मानव संसाधन
तैयार करेंगे | भारत के सभी Skill
Development संस्थाओं को संगठित कर उन्हें National Skill
Development Mission से जोड़ा जायेगा जिससे विश्व स्तर पर राष्ट्रीय कौशल
विकास कार्य हो सके |
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लक्ष्य
Aim Of PM kaushal vikas yojana PMKVY In
Hindi
इस योजना के पहले वर्ष में 24 लाख वर्कर्स
को शामिल किया जाएगा इसके बाद वर्ष 2022 तक यह संख्या 40.2 करोड़ ले जाने की योजना हैं
|
राष्ट्रीय कौशल विकास का मुख्य उद्देश्य
देश में सभी युवा वर्ग को संगठित कर उनके कौशल को निखार कर उनकी योग्यतानुसार रोजगार
प्रदान करना हैं |
राष्ट्रीय कौशल विकास के लिए लोग अधिक
से अधिक संख्या में जुड़ सके इसके लिए उन्हें लोन की सुविधा दी जाएगी जिससे वो इस दिशा
में कार्य कर सके |
नरेंद्र मोदी ने इस और ध्यान केन्द्रित
करते हुए कहा कि देश की जनसंख्या में 65 % युवा हैं जिनकी उम्र 35 से कम हैं |
यह एक देश की शक्ति हैं अगर इन्हें वक्त रहते निखारा जाए तो आसानी से
रोजगार में लग सकते हैं जिसके लिए उन्हें बहुत अधिक मात्रा में व्यय ना करना पड़े इस
लिए राष्ट्रिय कौशल विकास योजना लायी जा रही हैं |
मोदी ने यह स्पष्ट किया कि हायर एजुकेशन
के बाद तो रोजगार मिलता हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी ट्रेनिंग सुविधा होनी चाहिये
जिससे किसी विशेष क्षेत्र में कौशल अर्जित कर रोजगार प्राप्त किया जा सके जिसमे व्यय
कम हो साथ ही समय भी कम लगे |
PM kaushal vikas yojana skill development
scheme को सभी तक पहुँचाने के लिए सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनियों का सहयोग
लिया हैं जिसके जरिये SMS के द्वारा सभी को Pradhan
Mantri kaushal vikas yojana skill development की जानकारी दी जाएगी
|
कैसे जुड़े प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
से ?
Enroll Process Of Pradhan Mantri kaushal
vikas yojana
सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनी को इस दिशा
में कार्य करने के लिए अपने साथ जोड़ा हैं |
यह टेलिकॉम कंपनी SMS
द्वारा इस योजना को सभी लोगो तक पहुँचाएगी |
इसके साथ ही SMS
में एक ट्रोल नंबर दिया जायेगा जिस पर कैंडिडेट को मिस कॉल देना होगा
|
मिस कॉल के तुरंत बाद आपको ऑटोमेटीकली
एक नंबर से कॉल बेक आएगा जिसके जरिये आप IVR सुविधा से जुड़ जायेंगे |
इसके बाद कैंडिडेट को अपनी जानकारी दिए
गये निर्देशानुसार भेजनी होगी |यह जानकारी
सिस्टम में सेव कर ली जाएगी |
इस जानकारी के मिलते ही कैंडिडेट को उसकी
रेंज अर्थात उसके रहवास के सबसे निकट ट्रेंनिंग सेंटर से जोड़ा जायेगा |
जहाँ से उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त होगी |
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana
PMKVY) की अगुवाई :
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से स्वयं
प्रधानमंत्री के साथ अरुण जेटली, सुरेश प्रभु,
स्मृति ईरानी, जे. पी. नन्दा, मनोहर परिकर आदि जुड़ेंगे |
मुख्य रूप से PM एवम वित्तमत्री अरुण जेटली के
साथ तीन मुख्य मंत्री इस योजना के सदस्य होंगे | इसके साथ skill
development and entrepreneurship, रूलर डेवलपमेंट, लेबर डेवलपमेंट, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट लेबर एंड एम्प्लोयीमेंट,
ओवरसीज़ अफेयर्स, IT, एवम नीति आयोग के डिप्टी चेयरमेन
आदि शामिल होंगे |
अपने भाषण में मोदी ने यह भी कहा पहले
देश (IIT Indian Institutes of Technology) के
नाम से विश्व में माना जाता था लेकिन अब IIT (industrial training
institutes ) की सफलता के रूप में विख्यात होगा | इस एक लाइन के पीछे इस योजना में कितनी शक्ति हैं इसका पता चलता हैं |
मोदी जी की लंबी यात्रा के बारे में लोग
आये दिन बाते करते हैं लेकिन यह यात्रायें ही विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती
हैं | हर देश की नीति को समझने के लिए उनकी धरती
पर पैर रखना जरुरी हैं और इससे अच्छे बुरे की समझ विकसित होती हैं |
मोदी जी के नेत्रत्व में युवाशक्ति को
बल मिलता हैं इसलिए आज सबसे अधिक युवावर्ग ही मोदी जी के साथ हैं |
प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM
kaushal vikas yojana PMKVY) जब अपने पैर पसारे की तो संभवतः विकास की
और ही आगे बढ़ेगी | बड़े- बड़े एवम महंगे डिग्री कोर्स कर पाना बहुत
मुश्किल हैं लेकिन इस तरह की ट्रेनिंग के जरिये अपनी योग्यता को निखारा सभी के लिए
संभव होगा और इसमें मिलने वाली लोन सुविधा प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM
kaushal vikas yojana PMKVY) की तरफ और भी ध्यान केन्द्रित करेगी |
पैसा कमाने के लिए योग्यता का होना जरुरी
हैं उसे निखारने के लिए प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM
kaushal vikas yojana PMKVY) अपना हाथ बढ़ा चुकी हैं अब तक कई लोग इससे
जुड़ चुके हैं | अब आप सभी की बारी हैं | इस योजना से जुड़कर अपने ज्ञान को उभारे एवम गरीबी से लडे |
गरीबी भी एक रोग की तरह हैं इससे लड़ने
के लिए प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas
yojana PMKVY) बहुत अहम् फैसला हैं | इस दिशा में
जागरूक बने और जल्द से जल्द इससे जुड़े |
यह योजना आपको कैसी लगी कमेंट जरुर करें
| साथ ही इससे जुड़े और इसकी जानकारी अपने
आस पास के लोगो को भी दे | हमारे देश की गरीबी को हटाने के लिए
हम सभी को एक जुट होना चाहिये | अगर आपको इस तरह की योजना की
कोई जरुरत ना भी हो तो इसकी जानकारी जरूरतमंद को जरुर दे |
अब वर्ष 2015 में कोशन विकास योजना देश में लागु की गई हैं भारी त्रासदी के बाद देश को स्थिर करने के लिए कई योजनाये लागु की गई हैं जिनमे अहम् हैं :-
क्रमांक योजना का नाम
1 प्रधानमंत्री मुद्रा (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट रिफाइनेंस एजेंसी)बैंक योजना
2 राष्ट्रीय निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड
3 स्व-रोजगार और प्रतिभा उपयोगिता
4 वन बंधू कल्याण योजना
5 प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
6 प्रवासी कौशल विकास योजना
7 परम्परागत कृषि विकास योजना
8 राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना
9 कोशन विकास योजना
10 अटल योजना
11 प्रधानमंत्री जन धन योजना
12 सुकन्या समृधि योजना
13 बेटी बचाओ, बेटी पढाओ
14 नयी मंजिल योजना
इस तरह की कई योजनाये देश के विकास के लिए चलाई जा रही हैं | इनके बारे में जानकारी ले कर इनका हिस्सा बने |
PM kaushal vikas योजना के मुख्य उद्देश्य को समझे एवम लाभ ले |









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें