बुधवार, 16 दिसंबर 2015

प्रधानमंत्री कौशल विकास सरकारी योजनाये के बारे में जाने.............................


प्रधानमंत्री कौशल विकास
                                   
                                     सरकारी योजनाये:-






             


          प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यह New National Skill Development and Entrepreneurship Policy 2015
राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत लायी गई योजना हैं | इसके बारे में कई दिनों से बातचीत की जा रही हैं |



प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग से हुई मीटिंग के बाद स्किल डेवेलोपमेंट मिशन के तहत प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana PMKVY) की घोषणा की | उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश दुनियाँ में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश हैं | यह बात उन्होंने अपने अमेरिका दौरे में भी कही थी साथ ही उन्होंने कहा था कोई देश ऐसा नहीं जहाँ भारत का वासी ना हो | हमारा देश पुरे विश्व में फैला हुआ हैं | जनसँख्या की अधिकता को हमेशा ही देश गरीबी में उत्तरदायी माना गया हैं लेकिन आज अपने शब्दों में नयी जागरूकता लाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ही देश की सबसे प्रबल ताकत कहा हैं |



देश की गरीबी को हटाने मे स्किल डेवेलोपमेंट मिशन (PM kaushal vikas yojana PMKVY)  बहुत सहायक होगा | गरीबो की यह प्रचंड सेना ही इस मुसीबत से बाहर ला सकती हैं | प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश को human resource capital कहा हैं जो कि अपने आप में इस समस्या के समाधान के लिए एक हल हैं | जिस तरह से चीन एक ग्लोबल मेनीफेकचरिंग फेक्ट्री के रूप में उभर कर सामने आया|



मोदी ने कहा सबसे पहले हमें दुनियाँ की सभी आवश्यक्ताओं को लेकर एक मानचित्र बनाना होगा उसके बाद हम उनके अनुसार मानव संसाधन तैयार करेंगे | भारत के सभी Skill Development संस्थाओं को संगठित कर उन्हें National Skill Development Mission से जोड़ा जायेगा जिससे विश्व स्तर पर राष्ट्रीय कौशल विकास कार्य हो सके |






प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लक्ष्य
Aim Of PM kaushal vikas yojana PMKVY In Hindi
इस योजना के पहले वर्ष में 24 लाख वर्कर्स को शामिल किया जाएगा इसके बाद वर्ष 2022 तक यह संख्या 40.2 करोड़ ले जाने की योजना हैं |

            राष्ट्रीय कौशल विकास का मुख्य उद्देश्य देश में सभी युवा वर्ग को संगठित कर उनके कौशल को निखार कर उनकी योग्यतानुसार रोजगार प्रदान करना हैं |
राष्ट्रीय कौशल विकास के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में जुड़ सके इसके लिए उन्हें लोन की सुविधा दी जाएगी जिससे वो इस दिशा में कार्य कर सके |
नरेंद्र मोदी ने इस और ध्यान केन्द्रित करते हुए कहा कि देश की जनसंख्या में 65 % युवा हैं जिनकी उम्र 35 से कम हैं | यह एक देश की शक्ति हैं अगर इन्हें वक्त रहते निखारा जाए तो आसानी से रोजगार में लग सकते हैं जिसके लिए उन्हें बहुत अधिक मात्रा में व्यय ना करना पड़े इस लिए राष्ट्रिय कौशल विकास योजना लायी जा रही हैं |




            मोदी ने यह स्पष्ट किया कि हायर एजुकेशन के बाद तो रोजगार मिलता हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी ट्रेनिंग सुविधा होनी चाहिये जिससे किसी विशेष क्षेत्र में कौशल अर्जित कर रोजगार प्राप्त किया जा सके जिसमे व्यय कम हो साथ ही समय भी कम लगे |


PM kaushal vikas yojana skill development scheme को सभी तक पहुँचाने के लिए सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनियों का सहयोग लिया हैं जिसके जरिये SMS के द्वारा सभी को Pradhan Mantri kaushal vikas yojana skill development की जानकारी दी जाएगी |


कैसे जुड़े प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से ?
Enroll Process Of Pradhan Mantri kaushal vikas yojana
सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनी को इस दिशा में कार्य करने के लिए अपने साथ जोड़ा हैं |

            यह टेलिकॉम कंपनी SMS द्वारा इस योजना को सभी लोगो तक पहुँचाएगी |
इसके साथ ही SMS में एक ट्रोल नंबर दिया जायेगा जिस पर कैंडिडेट को मिस कॉल देना होगा |

          मिस कॉल के तुरंत बाद आपको ऑटोमेटीकली एक नंबर से कॉल बेक आएगा जिसके जरिये आप IVR सुविधा से जुड़ जायेंगे |

        इसके बाद कैंडिडेट को अपनी जानकारी दिए गये निर्देशानुसार भेजनी होगी |यह जानकारी सिस्टम में सेव कर ली जाएगी |
इस जानकारी के मिलते ही कैंडिडेट को उसकी रेंज अर्थात उसके रहवास के सबसे निकट ट्रेंनिंग सेंटर से जोड़ा जायेगा | जहाँ से उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त होगी |
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना  (PM kaushal vikas yojana PMKVY) की अगुवाई :
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से स्वयं प्रधानमंत्री के साथ अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, जे. पी. नन्दा, मनोहर परिकर  आदि जुड़ेंगे | मुख्य रूप से PM एवम वित्तमत्री अरुण जेटली के साथ तीन मुख्य मंत्री इस योजना के सदस्य होंगे | इसके साथ skill development and entrepreneurship, रूलर डेवलपमेंट, लेबर डेवलपमेंट, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट लेबर एंड एम्प्लोयीमेंट, ओवरसीज़ अफेयर्स, IT, एवम नीति आयोग के डिप्टी चेयरमेन आदि शामिल होंगे |

अपने भाषण में मोदी ने यह भी कहा पहले देश (IIT Indian Institutes of Technology) के नाम से विश्व में माना जाता था लेकिन अब IIT (industrial training institutes ) की सफलता के रूप में विख्यात होगा | इस एक लाइन के पीछे इस योजना में कितनी शक्ति हैं इसका पता चलता हैं |

मोदी जी की लंबी यात्रा के बारे में लोग आये दिन बाते करते हैं लेकिन यह यात्रायें ही विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं | हर देश की नीति को समझने के लिए उनकी धरती पर पैर रखना जरुरी हैं और इससे अच्छे बुरे की समझ विकसित होती हैं |

मोदी जी के नेत्रत्व में युवाशक्ति को बल मिलता हैं इसलिए आज सबसे अधिक युवावर्ग ही मोदी जी के साथ हैं |


प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana PMKVY) जब अपने पैर पसारे की तो संभवतः विकास की और ही आगे बढ़ेगी | बड़े- बड़े एवम महंगे डिग्री कोर्स कर पाना बहुत मुश्किल हैं लेकिन इस तरह की ट्रेनिंग के जरिये अपनी योग्यता को निखारा सभी के लिए संभव होगा और इसमें मिलने वाली लोन सुविधा प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana PMKVY) की तरफ और भी ध्यान केन्द्रित करेगी |

पैसा कमाने के लिए योग्यता का होना जरुरी हैं उसे निखारने के लिए प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana PMKVY) अपना हाथ बढ़ा चुकी हैं अब तक कई लोग इससे जुड़ चुके हैं | अब आप सभी की बारी हैं | इस योजना से जुड़कर अपने ज्ञान को उभारे एवम गरीबी से लडे |

गरीबी भी एक रोग की तरह हैं इससे लड़ने के लिए प्रधामंत्री कौशल विकास योजना (PM kaushal vikas yojana PMKVY) बहुत अहम् फैसला हैं | इस दिशा में जागरूक बने और जल्द से जल्द इससे जुड़े |



यह योजना आपको कैसी लगी कमेंट जरुर करें | साथ ही इससे जुड़े और इसकी जानकारी अपने आस पास के लोगो को भी दे | हमारे देश की गरीबी को हटाने के लिए हम सभी को एक जुट होना चाहिये | अगर आपको इस तरह की योजना की कोई जरुरत ना भी हो तो इसकी जानकारी जरूरतमंद को जरुर दे |


अब वर्ष 2015 में कोशन विकास योजना देश में लागु की गई हैं भारी त्रासदी के बाद देश को स्थिर करने के लिए कई योजनाये लागु की गई हैं जिनमे अहम् हैं :-

क्रमांक    योजना का नाम
1              प्रधानमंत्री मुद्रा (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट रिफाइनेंस एजेंसी)बैंक योजना
2              राष्ट्रीय निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड
3              स्व-रोजगार और प्रतिभा उपयोगिता
4              वन बंधू कल्याण योजना
5              प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
6              प्रवासी कौशल विकास योजना
7              परम्परागत कृषि विकास योजना
8              राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना
9              कोशन विकास योजना
10            अटल योजना
11            प्रधानमंत्री जन धन योजना
12            सुकन्या समृधि योजना
13            बेटी बचाओबेटी पढाओ
14            नयी मंजिल योजना
इस तरह की कई योजनाये देश के विकास के लिए चलाई जा रही हैं | इनके बारे में जानकारी ले कर इनका हिस्सा बने |

PM kaushal vikas  योजना के मुख्य उद्देश्य को समझे एवम लाभ ले |


मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना सरकारी योजनाये कि जानकरी हिंदी में पढ़े .......

प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना
               सरकारी योजनाये कि जानकरी हिंदी में पढ़े :-



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे कुटीर उद्योगों के लिए मुद्रा बैंक योजना (Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana)विवोचन किया |मुद्रा योजना छोटे व्यापार को मदद देने के लिए शुरू की गई योजना हैं | वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015 के बजट के तहत इस मुद्रा बैंक योजना में 20 हजार करोड़ रुपये के फंड एवम 3 हजार करोड़ रूपये क्रेडिट की घोषणा की हैं | अरुण जेटली ने स्पष्ट किया कि मुद्रा योजना एक सही तरीका हैं जरूरत मंदों के लिए वित्तीय मदद का “Funding the unfunded”|


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana) से छोटे उद्यमियों को फायदा होगा | यहमाइक्रोफाइनेंस संस्थाओं (MFI/एमएफआई) छोटे उद्योगों के लिए एक नियामक के रूप में कार्य करेगा|


Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana- Micro Units Development Refinance Agency In Hindi

मुद्रा बैंक योजना का मुख्य उद्देश्य Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana Aim In Hindi
मुद्रा बैंक योजना (Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana) का मुख्य उद्देश्य छोटे उद्योगों को साहुकारो की सूतखोरी से बचाना हैं |इस योजना के तहत कुटीर उद्योगपति आसानी से बैंक से लोन ले सकेंगे |
मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana) के तहत उद्योग संबंधी प्रशिक्षण एवम व्यापार की छोटी छोटी बाते भी बताई जाएँगी जिससे उद्योगपति अपने व्यापार को बढ़ा सके |

मुद्रा बैंक योजना (Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana) का अहम् कारण प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में स्पष्ट किया उन्होंने कहा बड़े उद्योग सवा करोड़ जनता को रोजगार देते हैं बल्कि छोटे लघु उद्योग बारह करोड़ जनता को रोजगार देते हैं |अगर ऐसे लघु उद्योगों को आर्थिक सहायता दी जाये तब वे उन्नति करेंगे जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे | इस दिशा में मोदी ने गुजरात का उदहारण दिया गुजरात में पतंग व्यापार को थोड़ी मदद देने से वह व्यापार पांचसों करोड़ से पैतीसो करोड़ तक पहुँच गया |
मुद्रा योजना Prdhan Mantri MUDRA Bank Yojana In Hindi
मुद्रा योजना (Prdhan Mantri MUDRA Bank Yojana) का अर्थ हैं माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट रिफाइनेंस एजेंसी (Micro Units Development Refinance Agency) जिसे MUDRA कहा गया छोटे अर्थ में मुद्रा मतलब धन से हैं यही इस योजना का मुख्य बिंदु हैं कुटीर उद्योगों को धन की सहायता |


योजना की स्थापना Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana :-
मुद्रा बैंक योजना 8 अप्रैल 2015 को घोषित की गई हैं मुद्रा बैंक वैधानिक अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया हैं जिसमे कुटीर उद्योगों के विकास की ज़िम्मेदारी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बैंक की होगी |



मुद्रा बैंक योजना का लक्ष्य Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana Motive In Hindi
छोटे कुटीर उद्योगों को बैंक से आर्थिक मदद आसानी से नहीं मिलती वे बैंक के नियमो को पूरा नहीं कर पाते इस कारण वे उद्योगों को बढ़ाने में असमर्थ होते है इसलिए मुद्रा बैंक योजना शुरू की जा रही हैं जिसका मुख्य लक्ष्य युवा पढ़े लिखे नौजवानों के हुनर को मजबूत धरातल देना हैं साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाना हैं |

मुद्रा बैंक योजना की पात्रता  Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana Eligibility In Hindi :-
मुद्रा बैंक योजना के तहत हर वो व्यक्ति जिसके नाम कोई कुटीर उद्योग हैं या किसी के साथ पार्टनरशीप के सही दस्तावेज हो या कोई छोटी सी लघु यूनिट हो वे इस मुद्रा बैंक योजना के तहत ऋण ले सकता हैं |


मुद्रा बैंक योजना के तहत लोन/ ऋण का प्रावधान Pradhan Mantri  MUDRA Bank Yojana Loan Facility In Hindi
मुद्रा बैंक योजना के तहत छोटे उद्योगों एवम दुकानदारो को ऋण की सुविधा तीन चरणों में दी गई हैं |
 1. शिशु ऋण योजना:- कुटीर उद्योग की शुरुवात के समय मुद्रा बैंक के तहत पचास हजार के ऋण का प्रावधान हैं |
 2. किशोर ऋण योजना :- इसमें ऋण की राशि पचास हजार से पांच लाख तक की जा सकती हैं |

3. तरुण ऋण योजना :- इसमें पाँच से दस लाख तक का ऋण लिया जा सकता हैं |

मुद्रा बैंक योजना के लाभ Benefits Of Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana
इस योजना के कारण छोटे व्यापारियों का हौसला बढेगा जिससे देश का आर्थिक विकास होगा |
इस योजना के कारण पढ़े लिखे नौ जवानो को रोजगार मिलेगा और उनका हुनर भी निखर कर सामने आएगा |
बड़े उद्योग केवल सवा करोड़ लोगो को रोजगार देते हैं लेकिन कुटीर उद्योग 12 करोड़ लोगो को |
ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने से देश का पैसा देश में ही रहेगा और आर्थिक विकास होगा |
नयी नयी गतिविधियों का संचार होगा |
छोटे व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होगी जो कि उनकी उन्नति में सहायक होगा |
देश का विकास अमीरों के विकास से नहीं अपितु गरीबो के विकास से होता हैं अत : इस दिशा में मुद्रा बैंक योजना एक अहम् फैसला हैं |
मुद्रा बैंक योजना की सोच बांग्लादेश देश के प्रोफ़ेसर युनूस की हैं जिसे उन्होंने वर्ष 2006 में लागु किया था जिससे कुटीर उद्योग का विकास हुआ जिसके बाद अन्तराष्ट्रीय स्तर पर युनूस सहाब की प्रशंसा की गई |

अब वर्ष 2015 में मुद्रा बैंक योजना देश में लागु की गई हैं भारी त्रासदी के बाद देश को स्थिर करने के लिए कई योजनाये लागु की गई हैं जिनमे अहम् हैं :-

क्रमांक    योजना का नाम
1              प्रधानमंत्री मुद्रा (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट रिफाइनेंस एजेंसी)बैंक योजना
2              राष्ट्रीय निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड
3              स्व-रोजगार और प्रतिभा उपयोगिता
4              वन बंधू कल्याण योजना
5              प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
6              प्रवासी कौशल विकास योजना
7              परम्परागत कृषि विकास योजना
8              राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना
9              कोशन विकास योजना
10            अटल योजना
11            प्रधानमंत्री जन धन योजना
12            सुकन्या समृधि योजना
13            बेटी बचाओ, बेटी पढाओ
14            नयी मंजिल योजना
इस तरह की कई योजनाये देश के विकास के लिए चलाई जा रही हैं | इनके बारे में जानकारी ले कर इनका हिस्सा बने |

Pradhan Mantri MUDRA Bank Yojana In Hindi योजना के मुख्य उद्देश्य को समझे एवम लाभ ले |


हेनरी फोर्ड का बिजनेस कैरियर शून्य से शिखर तक पहुँचने का प्रेरक उदाहरण है....

हेनरी फोर्ड (1863-1947)             कारों को लोकप्रिय बनाने वाले प्रख्यात अमेरिकी उधोगपति हेनरी फोर्ड का बिजनेस कैरियर शून्य स...